Bigg Boss 12: सलमान खान ने किया कन्फर्म, भारती सिंह और उनके पति हर्ष होंगे पहले कंटेस्टेंट
बिग बॉस 12
गोवा: सलमान खान 16 सितंबर से एक बार फिर से बिग बॉस के होस्ट बनकर वापसी करने जा रहे हैं। बिग बॉस का 12वां सीजन शुरू होने जा रहा है। गोवा में सलमान खान ने बिग बॉस को लॉन्च किया। यहां वो स्टाइलिश मोटबोट से पहुंचे थे। सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन…’ गाने के साथ हॉट एंट्री ली। यहां सलमान ने मीडिया के साथ बिग बॉस की प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड किया, साथ ही सलमान खान ने यहां अनाउंस किया कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया बिग बॉस के पहले जोड़ी कंटेस्टेंट होंगे जो बिग बॉस के घर में जाएंगे।